विधायक चैतन्य शर्मा ने दंगल कमेटी को दिए 11000 रुपए
दौलतपुर चौक 🙁 संजीव डोगरा) क्षेत्र के गुगलैहड़ गांव में दंगल प्रतियोगिता के अंतर्गत माली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतन्य शर्मा ने शिरकत की। दंगल कमेटी द्वारा विधायक चैतन्य शर्मा को शाल व टोपी देकर सम्मानित किया गया। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होने पर पहलवानों को अपना दमखम दिखने का मौका मिलता है। जबकि युवाओं को भी नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। इसके अतिरिक्त गांव में आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। विधायक चैतन्य शर्मा ने दंगल कमेटी को अपनी तरफ से नगद 11000 रुपए दिए और दंगल मैदान के चारों ओर बैठने के लिए सीढ़ियां और मैदान में फ्लड लाइट लगवाने की घोषणा की। दंगल की माली का मुकाबला शमी फगवाड़ा व शरमु होशियारपुर के बीच हुआ। जिसमें शरमु होशियारपुर ने माली जीत कर अपने नाम की। विधायक चैतन्य शर्मा ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को ट्रॉफी में नगद इनाम दिए। इस मौके पर दंगल कमेटी के रघुवीर सिंह, श्यामलाल, जगन्नाथ, पदम शर्मा, बृजपाल, लवली, शशि, सौरभ, कुलदीप आदि ने विधायक चैतन्य शर्मा का धन्यवाद किया।
