February 15, 2026

केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में 1-15 सितंबर 2023 तक मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

अजय कुमार, बंगाणा, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों ने बढ़ चढ़कर अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत स्वच्छता शपथ लेकर की गई। इसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें छात्रों ने लोगों को गली-गली में जाकर बच्चों ने अपने नारों के द्वारा और कूड़ा कचरा न फैलाने का संदेश दिया। इसके बाद हरित दिवस विद्यालय में मनाया इसके अंतर्गत विद्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण बच्चों के द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों को अच्छे से हाथों को धोने की प्रक्रिया बताई गई, उन्हें हाथ साफ करने का महत्व भी बताया गया। इसके अलावा बच्चों ने चित्रकला, निबंध, नारा लेखन व अन्य कई तरह की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वे अपने विद्यालय, घर परिवार व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। ताकि एक स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्राचार्य गिरीश चंद ने समापन के अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह अभियान मात्र सांकेतिक है यह सिर्फ पखवाड़े तक सीमित न रहकर हमारे दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। सबसे पहले स्वच्छता के प्रति हमें जागरूक होना है तथा समाज के लोगों को भी जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *