February 15, 2026

मरवाड़ी स्कूल के लड़कों ने कुश्ती प्रतियोगिता में विनर ट्रॉफी जीती

दौलतपुर चौक,15 सितंबर( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल जरियाला में उप मंडल गगरेट की खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मरवाड़ी स्कूल के लड़कों ने कुश्ती प्रतियोगिता में विनर ट्रॉफी जीतकर स्कूल के साथ साथ कोच डीपीई रणेश कंवर , पी.ई.टी रजनी बाला का नाम चमकाया है। इस प्रतियोगिता में रोनिक 38 किलोग्राम, हर्ष कौशल 41 किलोग्राम, अर्पित राणा 44 किलोग्राम, युवराज 42 किलोग्राम, पुष्पिंदर 68 किलोग्राम ने स्वर्ण पदक, जितेंद्र 57 किलोग्राम ने रजत पदक जश्न 35 किलोग्राम तो अनमोल 38 किलोग्राम ने कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर उप प्रधानाचार्य गुलशन पठानिया ने स्वागत किया व बधाई दी। इस अवसर पर डीपीई रणेश कंवर , पी.ई.टी रजनी बाला, राजकुमार, गौरव संधू,राजेश कुमार, गुरदेव कौर, राजेश कुमार, अनमोल राणा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *