February 15, 2026

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बारे व्यापारियों को जागरूक किया

ऊना/सुखविंदर/15सितंबर/ दौलतपुर चौक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान व उसके साथ आए निजी सहायक ने आज अमर स्वीट शाप में गणमान्य व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित किया व उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। जगदीश धीमान ने कहा कि दौलतपुर बाजार के सभी खाद्य पदार्थ व्यापारियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जो खाद्य पदार्थ पैकिंग में बिकते हैं उनकी गुणवत्ता और आई एस आई मार्क ओर व जो पदार्थ मिलाए जाते हैं वह उसमें प्रदिर्शत होने चाहिए। उन्होंने बताया कि जो तेल तलाई में प्रयोग किए जाते हैं उन्हें दो बार से ज्यादा प्रयोग न करें। फिर उस तेल को एकत्रित करके रखें क्योंकि उस बचे हुए तेल को कंपनी 30 रूपए में खरीदती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गुटखा, तंबाकू बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शराब के ठेके से शराब खरीदता है तो उसका बिल लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को भी इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। स्थानीय दुकानदार सतीश शर्मा, राकेश कुमार, आशीष कुमार, पंकज कुमार,शौंकी, और विपिन , सुखदेव आदि इस कैंप में उपस्थित रहे। इस मौके पर सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने जो दुकानदारों की सजा के प्रावधान को जुर्माने में बदला है वह एक सराहनीय कदम है। सरकार से अनुरोध भी है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहे और उसकी चैकिंग करने के लिए छोटे दुकानदारों के सैंपल लेने की बजाय अगर आप होल सेलर , मैनुफैक्चरर व डिस्टीब्यूटर के सैंपल लिए जाएं तो मार्किट में गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। क्योंकि परचून विक्रेता कोई भी सामान का उत्पादन नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *