February 15, 2026

निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

मोहित कांडा, हमीरपुर, हमीरपुर में शुक्रवार दोपहर को निजी बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बस अवाहदेवी से हमीरपुर वाया हीरा नगर -पक्का भरो होकर बस अड्डे को जा रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार निजी बस की चपेट में आ गया तथा उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र सावन मल निवासी तलबाड़, जयसिंह पुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है व मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *