पीटीए का गठन अब 19 सितम्बर को, शुक्रवार को जनरल हाउस में नहीं पहुंचे अभिवावक
दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा)
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में नए सत्र 2023-24 के दृष्टिगत अभिभावक अध्यापक संघ के गठन हेतु अब बैठक का आयोजन 19 सितम्बर दिन मंगलवार को दोपहर बाद 02 बजे होगा। गौर रहे कि इससे पहले पीटीए के गठन हेतु जनरल हाउस का आयोजन 15 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे रखा गया था लेकिन अभिवावकों के न आने की वजह से कॉलेज प्रशासन ने अब 19 सितंबर को दोपहर 02 बजे पीटीए गठन हेतु बैठक निश्चित की है। प्राचार्य डा. युद्दवीर सिंह पटियाल ने कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के माता पिता से आह्वान किया है कि 19 सितम्बर को होने वाली बैठक में बढ़चढ़कर हिस्सा लें ताकि पीटीए का गठन हो सके।
