February 15, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र डोहक में पोषण माह दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

अजय कुमार, बंगाणा, विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र डोहक में शुक्रवार को पोषण माह दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया वहीं इस मौके पर नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मंदली की प्रधान सुनीता कुमारी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रही, वही सुपरवाइजर सुनीता देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर उप प्रधान रघुवीर सिंह ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती शर्मा, नेहा शर्मा, कुशल कुमारी व रेखा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधान सुनीता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा वर्ग को अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए, ताकि स्वस्थ समाज की संरचना की जा सके। उन्होने कहा कि समाज स्वस्थ होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होने इस मौके पर युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *