January 26, 2026

TIOL अवार्ड 2023 में हरियाणा को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ है। TIOL अवार्ड 2023 में हरियाणा को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र को सिल्वर अवार्ड और ओडिशा, गुजरात व मध्य प्रदेश को ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। संस्था द्वारा 4-5 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के ताज पैलेस में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *