बंगाणा के झँबर के जगन नाथ ने सीएम राहत कोष में भेजे 31 हजार

बाढ़ की स्थिति पर सीएम राहत कोष में कुटलैहड़ की जनता ने दी करीब 25 लाख की धनराशि:विधायक
अजय शर्मा ,बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के लोक निर्माण विश्राम गृह बंगाणा में ग्राम पंचायत झंबर से जगन नाथ द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए आपदा पर सीएम राहत कोष में 31000 रुपय की राशि दान विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को प्रदान दी। वही विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने जगन नाथ का इस पुनीत कार्य के लिए बहुत बहुत आभार प्रकट किया। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ जैसे आपदा पर मेरी कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता ने करीब 25 लाख की धनराशि सीएम राहत कोष में भेजी है। उसके लिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र की समस्त जनता का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। भुटटो ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सूबे ले मुख्य मन्त्री आदरणीय सुखबिंदर सिंह सूक्खू नायक बनकर पीडित परिवारों के लिए मदद ओर बेघर हुए परिवारों को भूमि आबंटित करके घर बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान कर रहे है जो एक सराहनीय कदम है। भुटटो ने कहा कि राज्य के मुख्य मन्त्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के नायक की भूमिका में आपदा पर कार्य करने की प्रशंसा देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अन्य बड़े स्तर के पूर्व केंद्रीय मंत्रियों एवम भाजपा नेताओं ने भी की है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र भी आपदा से ग्रस्त हुआ है और कुछ परिवारों का भारी नुक्सान भी हुआ है हमारा उद्देश्य रहा है कि हमने हर नुक्सान पर मौके पर जाकर मुआयना करने नुक्सान की भरपाई के लिए प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा, ओर कुछ पीडित परिवारों को हमने आर्थिक सहायतायें भी प्रदान की है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर पीडित परिवार को सरकार एवम प्रशासन की तरफ से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया है और कुछ परिवारों को सरकार और प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद भी मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के 8 माह के कार्यकाल में करीब तीन माह बाढ़ जैसे आपदा जैसे स्थिति में बीत गए है और राज्य सरकार ने आपदा जैसे स्थिति ने निपटने के लिए बेहतर प्रवन्ध तैयार किये थे। भुटटो ने कहा कि अब राज्य धीरे धीरे पटरी पर आने लगा है और राज्य की स्थिति में सुधार हुआ है। सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू की दूरगामी सोच से सरकार के प्रयास सफल हुए है। विपक्ष द्वारा नशे के ब्यान पर विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त ऑफ हिमाचल बनाने के लिए बचनबद्ध है और हर सम्भव प्रयासों से नशा मुक्त हिमाचल बनने की ओर अग्रसर है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय 5 बर्षो में नशा तस्करों के एक हजार केस पार नहीं हुए थे। जब कि राज्य में कांग्रेस सरकार के 8 माह के कार्यकाल मे 1238 नशा तस्करों पर कानूनी चाबुक चला है और सभी नशा तस्कर अरेस्ट है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि इससे यही प्रतीक होता है कि पूर्व भाजपा सरकार के समय राज्य में कितने नशा तस्करों को सरकार का सरक्षण था। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि नशा तस्कर कोई भी हो, किसी को कोई सरक्षण नहीं, जो भी नशे के करोबार में सम्लित है। उस पर कानूनी चाबुक चल कर रहेगा।