February 15, 2026

जन्माष्टमी पर अब सरकारी अवकाश सात सितंबर को

झज्जर, हरियाणा सरकार द्वारा बुधवार छह सितंबर को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित सरकारी अवकाश को रद्द कर दिया गया है,अब छह की बजाय सात सितंबर को अवकाश रहेगा । सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुरूप हरियाणा सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों,स्कूल,बोर्ड,निगम कार्यालयों में गुरुवार सात सितंबर को अवकाश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *