February 15, 2026

बच्चों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : अरविंद कुमार बंसल

एडीआर सैंटर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
झज्जर,
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर एडीआर भवन में सीजेएम अरविंद कुमार बंसल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विद्यार्थी कानूनी साक्षरता मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर जिला झज्जर का नाम रोशन करने वाले जिला झज्जर के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के अध्यापकों को सीजेएम अरविन्द कुमार बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला झज्जर के लीगल लिटरेसी क्लब के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पुनिया और एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था झज्जर जिला समन्वयक डॉ विकास जैन के कर कमलों द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। सीजेएएम अरविंद कुमार बंसल ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा रखने वाला बताया। उन्होंने अध्यापकों को बच्चों में नैतिक मूल्यों व शिष्टाचार के गुण भरने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *