देश को आगे बढ़ाने में गुरुओं का बहुत बड़ा योगदान डॉ युद्धवीर सिंह पटियाल
दौलतपुर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान दिवस समारोह में बोले कॉलेज प्राचार्य
दौलतपुर चौक: (संजीव डोगरा) राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में आज शिक्षक सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ युद्धवीर सिंह पटियाल ने शिरकत की। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों के द्वारा बीबीए , बीसीए , के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के सभी अध्यापकों का भव्य स्वागत किया गया और केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ युद्धवीर सिंह पटियाल ने कहा कि शिक्षक ही है जो एक अच्छे व्यक्ति व अच्छे समाज का निर्माण करता है। उन्होंने कहा है कि जो अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान नहीं करते वह अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए उन्होंने युवा पीढ़ी से अनुरोध किया है कि अपने गुरुओं का हमेशा मान सम्मान करें। आज हम जो कुछ भी हैं अपने माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद से ही हैं। देश को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की बहुत बड़ा योगदान है। इस भव्य आयोजन के लिए प्राचार्य ने कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा दिवस पर बधाई दी ,और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ लीना शर्मा, डॉ रमन चौधरी, डॉ मनोज कोहल, डॉ सतेंदर शर्मा, डॉ अंजू पाठक, प्रो राजकुमार, प्रो हितेश, प्रो गुलशन, डॉ शिवानी, प्रो शैलजा, प्रो पूनम व कॉलेज का सारा स्टाफ और विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा।
