February 15, 2026

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई

दौलतपुर चौक, 26 अगस्त (संजीव डोगरा ): गगरेट भाजपा मंडल ने हरवाल में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष विधायक बलवीर सिंह ने कहा की मन की बात कार्यक्रम में गगरेट क्षेत्र के सभी बूथों के कार्यकर्त्ता उपस्थित रह कर सुनेगे। उन्होंने कहा की कार्यक्रम के फोटो नमो व सरल एप पर अपलोड किए जायेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव एंव हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला महामंत्री शाम मिन्हास ,राममूर्ति शर्मा , गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा राजू , सतपाल , प्रदीप शर्मा , अजय ठाकुर, जोनी ठाकुर, राज कुमार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश अभियान आगामी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक तीन चरणों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हर बूथ के हर घर से अमृत कलश में मिटटी संग्रह की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *