February 16, 2026

दौलतपुर चौक से रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस

दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा) गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर चौक के रेलवे स्टेशन से सुबह 4:15 बजे जनशताब्दी दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस मौके पर विधायक चैतन्य शर्मा की टीम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, वेद पराशर, अश्वनी ठाकुर, अजय पाल, प्रदीप कुमार आदि ने सुबह सवेरे रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया और उनका मुंह मीठा करवाया। इससे पहले जनशताब्दी ऊना तक ही आती थी। लेकिन गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा व चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने रेलवे के अधिकारियों के समक्ष मांग रखी थी। जिसके बाद मात्र एक ही माह में जनशताब्दी को दौलतपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा दिया गया। अब अम्ब दौलतपुर से चलने वाली ट्रेनों की संख्या पांच हो गई है। दौलतपुर स्टेशन से सुबह 4:15 बजे जनशताब्दी चलेगी उसके बाद दौलतपुर चंडीगढ़ अंबाला 6:20 बजे, दौलतपुर नंगल डैम 8:00 बजे तथा दौलतपुर से दिल्ली हिमाचल एक्सप्रेस 9:05 बजे जबकि दौलतपुर साबरमती दोपहर 2:25 पर चलती है। जनशताब्दी से दिल्ली जाने वालों के लिए अब ये संभव हो गया है कि ये एक ही दिन में दिल्ली से वापस भी आ सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस अभी फिलहाल अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक ही आती है। जनशताब्दी एक्सप्रेस के दौलतपुर से चलने से लोगों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *