विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे मातनहेल व बेरी अस्पताल में सेवाएं : सिविल सर्जन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने किया विशेषज्ञ डॉक्टरों का डयूटी रोस्टर जारी
झज्जर, ग्रामीण आंचल में नागरिकों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने जिला में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों का डयूटी रोस्टर जारी करते हुए यह जानकारी दी । सिविल सर्जन ने कहा कि डॉ अजय धनखड़ जनरल सर्जन हर सोमवार को डॉ विकास अहलावत हड्डी रोग विशेषज्ञ हर मंगलवार को और डॉ अतुल रांगी आई सर्जन हर बुधवार को अपनी सेवाएं मातनहेल नागरिक अस्पताल में देंगे। इसी तरह डॉ विकास वर्मा जनरल सर्जन हर मंगलवार को , डॉ प्रवेश हड्डी रोग विशेषज्ञ हर बुधवार को और डॉ शिल्पा शर्मा आई सर्जन हर वीरवार को नागरिक अस्पताल में बेरी मेंं सेवाएं देंगे।
सिविल सर्जन ने कहा कि सरकार इस वर्ष को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मना रही है। सरकार के प्रयास हैं कि हर नागरिकों समय पर चिकित्सा सुविधा मिलें। सरकार की नेक सोच को आगे बढ़ाते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आवश्यकतानुसार तत्पर उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की चिकित्सा सुविधाएं मातनहेल और बेरी नागरिक अस्पताल मेंं उपलब्ध होने से आस-पास के लोगों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातनहेल अस्पताल में माइनर ओटी भी शुरू की हुई है। इसी सप्ताह तीन आपरेशन भी किए गए हैं। सीएमओ डॉ ब्रहमदीप ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता होने से यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी ।
