February 15, 2026

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

ऊना/सुखविंदर/21 अगस्त/ गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ गांव में पिछले कल एक तेंदुए ने दिन दिहाड़े एक लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें लड़की को मामूली चोटें आई थी।इस हमले के बाद लड़की और गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से लगातार तेंदुआ गांव के पास नजर आ रहा है।उस तेंदुए के साथ छोटे छोटे बच्चे भी घूम रहे हैं।इस मौके पर वन विभाग भरवाईं के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेंज अधिकारी गिरधारी लाल ने इस उक्त घटना के बाद तुरंत तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *