March 10, 2026

तीज का त्यौहार सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक :डॉ ढाका

बहादुरगढ़, उपमण्डल के गांव दहकोरा में ग्राम पंचायत द्वारा हरियाणा का पारंपरिक त्योहार तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीज उत्सव में सीईओ जिला परिषद डॉ सुभीता ढाका ने बतौर मुख्यातिथि भागीदारी की और गांव की महिलाओं के साथ झूला झूली।

         डॉ ढाका ने कहा कि तीज के त्यौहार का हरियाणा में विशेष महत्व है। यह त्यौहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। पूरे गांव में तीज के त्योहार को लेकर खास उत्साह का माहौल रहता है। महिलाएं हरियाणवी वेश भूषा में झूला झूलती है। श्रावण माह के मंगल गीत गाती हैं। आज दहकोरा में आयोजित तीज उत्सव में यह सब नजर आया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की परंपरा अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी सभी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में तीज उत्सव मनाया। सरकार का प्रयास है कि हमारी संस्कृति आगे बढ़े। 

तीज उत्सव में गांव के बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया । पूरा माहौल बड़े महोत्सव में बदल गया। ग्राम पंचायत ने गांव में पहुंचे अधिकारियों का तीज उत्सव में भागीदारी के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान बीडीपीओ उमेद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *