February 11, 2026

प्रदेश सरकार पानीपत में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव मना रही: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को हरियाली तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोगों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पानीपत में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव मना रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,इसलिए प्रदेश की सभी महिलाएं इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उन 101 महिलाओं को सम्मनित करेंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *