February 11, 2026

उपायुक्त ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशल रथ निगम की विभिन्न योजनाओं बारे करेगा जागरूक
अजय कुमार, ऊना, 18 अगस्त –
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से युवाओं के कौशल विकास हेतू चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निगम द्वारा कौशल रथ लॉन्च किया गया है। कौशल रथ प्रदेश भर में विभिन्न शिक्षण स्थानों पर युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की योजनाओं की जानकारी दे रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश् कौशल विकास निगम के कौशल रथ को उपायुक्त कार्यालय परिसर से उपायुक्त राघव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि कौशल रथ ऊना जिला के सभी विकास खंडों में जाकर लोगों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा।
इस दौरान पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी व शिवानी कौशल ने कौशल रथ के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *