February 11, 2026

सद्भावना दिवस पर महाविद्यालय के छात्रों ने ली शपथ

दौलतपुर चौक, 18 अगस्त ( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय में सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य पर छात्रों द्दारा शपथ ली गयी | विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए सभी धर्मों, भाषाओँ और क्षेत्रों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और संप्रदाय सदभाव को बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य प्रो. रितु जसवाल ने कहा की आज के परिवेश में विद्यार्थी लोगों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। आपसी सद्भाव जरुरी है। उन्होंने कहा की भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है व भारतीय मन से संविधान का सम्मान करते है। हमारा संविधान सार्वभौमिक एकता का प्रतीक है और वही हम सब का भी धर्म और कर्तव्य है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भावनात्मक एकता को आत्मसात करने का विश्वास दिलाया। इस कार्यक्रम में प्रो. डा. मनोज कहोल , डा. सतिन्द्र शर्मा , डा. रमण चौधरी , डा. अंजू पाठक, डा. निधि शर्मा , प्रो. राममूर्ति शर्मा , प्रो. हितेश रत्न, प्रो. रोहिणी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *