February 11, 2026

शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए जश्न मनाने का यह सही समय नहीं है। पिछले दो दिनों में प्रदेश पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है और कई स्थानों पर बादल फटने और पहाड़ खिसकने की प्रलयंकारी घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं और रोते बिलखते लोगों को देखकर मैं अत्यंत दुखी हूं। पिछले चौबीस घंटे में हमने 50 बहुमूल्य जीवन खोए हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून आने के बाद से 300 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस अवसर पर मैं सभी मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *