February 24, 2026

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें: एडीसी

किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य
ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण
ऊना/सुखविंदर,अजय कुमार
/ 10 अगस्त – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में समपन्न हुई। बैठक में बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। उन्होंने बैकों को किसानों को अधिक से अधिक कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी बैंक और सरकारी/गैर सरकारी अधिकारी भरसक प्रयास करें।
उन्हांेने अधिक से अधिक किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शामिल करने को कहा। उन्होंने 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक कृषि, पशुपालन और बैंक अधिकारी किसान को जागरूक करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें ताकि अधिक से अधिक किसान कृषि योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्हांेने प्रधानमंत्री स्वाबलम्बन योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना व एससी/एसटी कॉर्पोरेशन महिला विकास के लंबित मामलों को एक माह के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि खरीफ फसल बीमा योजना के तहत जिला के 436 किसानों ने आलू की फसल का बीमा करवाा जिसमें प्रीमियम 34 लाख रूपये जमा हुआ तथा किसानों को 1.60 करोड़ रूपये का क्लेम बैकों के माध्यम से किसानों को दिया गया है। रबी सीज़न में मक्की की फसल के लिए 16,837 किसानों ने 46.41 लाख प्रीमियम जमा करवाया तथा 96.26 लाख रूपये का क्लेम किसानों को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 351 किसानों ने 1.59 लाख रूपये का प्रीमियम जमा करवाया तथा 7.36 लाख रूपये का क्लेम किसानों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा तथा प्रधानमंत्री स्वाबलम्बन योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति अपना आधार कार्ड बैंक के साथ लिंक करवाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैकों को जिला में अधिक से अधिक लोगों को बैंको की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां आम लोग और उधमी लाभान्वित होंगे वहीं जिला की ऋण-जमा अनुपात में भी काफी सुधार होगा। उन्हांेने सभी बैंको को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी दें। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय ऊना और बैंकों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को ऋण दें। उन्होंने कृषि और अन्य विभागों को कहा कि वे बैंकों के साथ मिलकर वितीय साक्षरता शिविर लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *