February 11, 2026

शांति व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया का अहम योगदान

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और एसपी डा अर्पित जैन ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया का अहम योगदान है,अब तक स्थानीय मीडिया ने जिस तरह शासन सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग किया है,वह अपने आप में हम सभी के लिए गौरव की बात है। डीसी ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया पर कहीं से कोई इनपुट आता है,उसकी जानकारी जिला प्रशासन को तुरन्त दें। जिससे इनपुट की जांच कराते हुए दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *