February 24, 2026

10 अगस्त को कलसेड़ा में लगेगा जन सुनवाई शिविर

कलसेड़ा, बिभोर साहिब और बास के लोगों की समस्याओं का किया जायेगा समाधान

संदीप गिल, नंगल, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर डाॅ. प्रीति यादव के नेतृत्व में जिले में लगातार जन सुनवाई शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर हल किया जा रहा है। लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। इसी श्रृंखला के तहत 10 अगस्त, बुधवार को कलसेड़ा, बिभोर साहिब और बास गांव के लोगों के लिए सुबह 10 से 11.30 बजे तक जन सुनवाई शिविर लगेगा। यह जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री आनंदपुर साहिब ईशान चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर गांव कलसेड़ा के सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव या समय पर आने में परेशानी के कारण बड़ी संख्या में लोग सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं, इसलिए इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विशेष स्टॉल लगाये जायेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, जल आपूर्ति, कृषि एवं बागवानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *