February 24, 2026

डीजीपी गौरव यादव ने खन्ना में पुलिस थाने में कान्फ्ऱेंस हाल का किया उद्घाटन

सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को सचेत रहने, पुलिस को गश्त तेज़ करने के निर्देश
चंडीगढ़/ खन्ना, 7 अगस्त:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार मज़बूत पुलिस बुनियादी ढांचा विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को कानून व्यवस्था का जायज़ा लेने सम्बन्धित पुलिस जिलों के अपने दौरे के दौरान खन्ना में विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्टों में थाना सिटी-1 खन्ना की इमारत और अत्याधुनिक कान्फ्ऱेंस हाल शामिल है।
लुधियाना रेंज के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी ने उनके साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और पुख़ता जानकारी सांझा की। इस मीटिंग में लुधियाना रेंज के इंस्पेक्टर जनरल डा: कौसतुभ शर्मा, एसएसपी खन्ना अमनीत कोंडल, एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) नवनीत सिंह बैंस और एस. एस. पी. एस. बी. एस. नगर डा: अखिल चौधरी उपस्थित थे।
उन्होंने समूह पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजऱ चौकस रहने और पुलिस गश्त तेज़ करने के आदेश दिए।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कान्फ्ऱेंस हाल के उद्घाटन से जि़ले में तैनात जी. ओज और एन. जी. ओज पुलिस विभाग के कामकाज के मानक को ऊँचा उठाने हेतु अलग-अलग सैमीनार, मीटिंगें और समागम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कान्फ्ऱेंस हाल प्रोजेक्टर और ऐलईडी स्क्रीनों वाली नवीनतम तकनीक से लैस है।
उन्होंने पुलिस थाना सिटी-1 खन्ना की इमारत को भी लोगों को समर्पित किया। पुलिस के कामकाज को और सुचारू बनाने के लिए नया बनाया गया पुलिस स्टेशन नवीनतम बुनियादी ढांचे और साधनों से लैस है।
बाद में डी. जी. पी गौरव यादव ने लुधियाना रेंज के बढिय़ा कारगुज़ारी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी कमैंडेशन डिस्क और सीसी- 1 सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जिससे वे अपनी ड्यूटी, लगन और समर्पण के साथ निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *