सुक्खू ने अरुण शर्मा और जोगिंदर सिंह को सदस्य के रूप में शपथ दिलायी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अमिताभ अवस्थी को जलविद्युत उत्पादन पर जल उपकर के लिए राज्य आयोग के अध्यक्ष तथा एच.एम धरेउला, अरुण शर्मा और जोगिंदर सिंह को सदस्य के रूप में शपथ दिलायी l मुख्यमंत्री ने सभी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि इनकी विशेषज्ञता जिम्मेदार जल संसाधन प्रबंधन और सतत् विकास की दिशा में हमारे प्रयासों का मार्गदर्शन करेगी।
