April 16, 2026

नंगल में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

संदीप गिल, नंगल, नंगल में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) में धूमधाम से मनाया जाएगा। रिहर्सल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर जारी है। प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। आज नंगल के तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि समारोह रिहर्सल के प्रथम चरण के अवसर पर सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों के चयन हेतु समिति द्वारा लगभग 6 विद्यालयों की प्रस्तुतियों का चयन किया गया। परेड के अलावा राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, पीटी शो के साथ साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की पहली रिहर्सल में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इन तैयारियों की आज तहसीलदार नंगल संदीप कुमार ने समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों को प्राथमिकता दी गयी है। तहसीलदार संदीप कुमार ने अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार इस समारोह को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से समारोह की तैयारी और अधिक उत्साह के साथ करने को कहा है। इस मौके पर प्रिंसिपल किरण शर्मा, परविंदर दुआ, विजय बंगला, रविंदर सिंह, सुधीर कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *