February 24, 2026

कर्मचारी सरकार की रीढ़ : आशीष बुटेल

पालमपुर, 5 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने नगर निगम कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।
उन्होंने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्चित ठाकुर और समस्त सदस्यों को संघ के गठन की बधाई दी।
बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदश में कर्मचारी हितैषी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के उपरांत प्रदेश के 1लाख 36 हजार कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को लाभ प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं और सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करने करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने नगर निगम पालमपुर में पांच नये पार्षद नामंकित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आपसी तालमेल से धरातल पर लागू कर पालमपुर को प्रदेश में आदर्श नगर निगम के बनाने की दिशा में सभी सामुहिक प्रयास करेंगे।
उन्होंने संघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि संघ की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की श्रेणी में लाने पर कार्य चल रहा है। उन्होंने नगर निगम पालमपुर के कर्मचारियों को भी 2016 के संशोधित वेतनमान के लाभ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर निगम में समायोजित सिलाई अध्यापकों और चौकीदारों के मानदेय, नगर निगम पालमपुर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों सहित संघ की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद शशि राणा, निशा राज नगर निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्चित ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारी एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *