February 24, 2026

ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित डॉ परमार की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई उनकी 117वीं जयंती

शिमला, हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती रिज मैदान पर मनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उनके पहाड़ी राज्य की स्थापना में योगदान पर चर्चा की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राकटा, विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, रीना कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ यशवंत सिंह परमार को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में हिमाचल फोटो गेलरी शिमला द्वारा डॉ यशवंत सिंह परमार जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन मुख्यातिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्रि, उपमण्डल दण्डाधिकारी शहरी भानु गुप्ता, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, सहायक आयुक्त डॉ पुनम बंसल एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *