भ्यूली क्षेत्र में 5 अगस्त को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
मंडी, 03 अगस्त । 5 अगस्त को 11 केवी भ्यूली उच्च ताप लाइन की जरूरी मरम्मत एवं रख रखाव का कार्य किया जायेगा । जिस कारण 11 केवी भ्यूली के तहत आने वाले अप्पर भ्यूली, लोअर भ्यूली, आई.जी. आफिस तथा पुरानी मंडी के कुछ क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-3 होशियार सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि बारिश या मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य स्थगित या अगले दिन किया जाएगा ।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।
