February 25, 2026

नंगल के प्रबुद्ध जनों ने शिवालिक एवेन्यू पार्क में सफाई करके दिया स्वच्छ भारत बनाने संदेश

संदीप गिल,नंगल, शिवालिक एवेन्यू नया नंगल की वरिष्ठ व वशिष्ठ बन्धुओं की एक टोली ने सेवा कार्यों के प्रकल्पों के अंतर्गत आज सुबह शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान चलाया। पार्क में जगह-जगह पर कचरे के रूप में बिखरे पड़े लिफाफों, बोतलों, ढक्कनों, डिस्पोजेबल गिलासों, पान मसाला के खाली पाऊचों, इत्यादि को उठाकर कचरे ढोने वाली रेहड़ी में डाला, ताकि इस प्रकार का कचरा भी निर्धारित डंप-यार्ड में निष्कासित किया जा सके। टोली की अगुवाई कर रहे इं. कृष्ण कान्त सूद ने नंगल नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारी, माली एवं दूसरे सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत करके इस पार्क का बेहतरीन ढंग से रखरखाव कर रहे हैं। अत: उन्होंने पार्क में आने वाले सभी लोगों से इस पार्क, शहर, प्रांत व देश को सुन्दर व स्वच्छ बनाकर रखने में सहयोग हेतु अपील की। उन्होंने पार्क में आने वाले लोगों से अपील की कि वे खाने-पीने के बाद खाली लिफाफों, बोतलों, ढक्कनों, डिस्पोजेबल गिलासों, पान मसाला के खाली पाऊचों, इत्यादि को इस प्रकार कचरे की भांति न बिखेरें, बल्कि जगह-जगह पर स्थापित किए गए डस्टबीनों में ही डालें अथवा अपने घर ले जाकर इनको घर के डस्टबीन में डालें और गली में आकर घरों से कचरा इकट्ठा करके ले जाने वाले कर्मचारी को दें। इस स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में इं. कृष्ण कान्त सूद, प्रोफेसर प्रमोद मदान, दर्शन लाल शर्मा,
एडवोकेट अशोक मनोचा, कैप्टन सरदारी लाल, चितरंजन शर्मा, दीपक सहोड़, विज महोदय ने भरपूर योगदान दिया एवं सभी ने समाज हित के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *