February 25, 2026

बंडारू दत्तात्रेय ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देशभक्त बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

चण्डीगढ़ , हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा राजभवन में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देशभक्त लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बंडारू दत्तात्रेय ने देश भक्ति से ओत-प्रोत उनके प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के जनक तथा एक राष्ट्रवादी महान समाज सुधारक थे। उनका पूरा जीवन रानी लक्ष्मीबाई, तांत्या टोपे, गुरू नानक देव जैसे महापुरूषों की जीवन गाथाओं से परिपूर्ण था तथा उन्होंने अल्पायु में ही अपने आप को भारतीय संस्कृति और सभ्यता में रंग लिया था। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपना उल्लेखनीय योगदान देते हुए शराब बंदी, नशाबंदी तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देशभक्त लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी द्वारा लिए गए संकल्प ‘‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा‘‘ न केवल पूरा हुआ बल्कि उसे अभूतपूर्व ख्याती भी हासिल हुई। राज्यपाल हरियाणा ने कहा कि हमें ऐसे महान देशभक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, ए.डी.सी (एम) मोहन कृष्ण पी, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह, ओ.एस.डी बखविंदर सिंह, कंपट्रोलर व निदेशक जगन्नाथ बैंस सहित व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *