डंगोह खुर्द कॉपरेटिव सोसाइटी में वंदना रानी सेलमैन नियुक्त
सुखविंद्र, गगरेट, गगरेट क्षेत्र के अंतर्गत डंगोह खुर्द कॉपरेटिव सोसाइटी लि. में सेलमैन का पद रिक्त चल रहा था जिस कारण सोसाईटी से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिसको लेकर सोसाइटी प्रबंधन द्वारा रिक्त पद को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस रिक्त पद के लिए कुल 13 लोगों ने अपना आवेदन किया था । चयन प्रक्रिया को सोसाइटी विभाग के नियमानुसार पूरा करने के उपरांत इस पद पर वंदना रानी पत्नी स्व. कुलविंदर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें डंगोह खुर्द सोसाइटी के सेलमैन के पद पर नियुक्त किया गया है ।
