February 25, 2026

प्रवेश रतन ने नायब तहसीलदार का पद भार ग्रहण किया

बंगाणा, अजय कुमार, बंगाणा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार पद पर प्रवेश रतन ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रवेश रतन देहरा से स्थानांतरित होकर बंगाणा आई है। बंगाणा में एक माह से नायब तहसीलदार का पद रिक्त पड़ा था।
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे नायब तहसीलदार प्रवेश ने स्थानीय तहसील कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पटवारी श्यामलाल,रवि कुमार व तहसील कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *