मुख्यमंत्री ने शिमला में लोक निर्माण विभाग की बैठक की
मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने शिमला में लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बागवानों की उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाया जा सके। राज्य सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही वह चौपाल और जुब्बल-कोटखाई क्षेत्रों का दौरा करेंगे तथा इन क्षेत्रों में किए जा रहे मरम्मत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
