February 25, 2026

कल होगा गुगा जाहरवीर मंदिर नायली झिकली में भंडारे का आयोजन

अजय कुमार, बंगाणा, सावन माह में गांव गांव में शिव मन्दिरों पर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चल रहा है। भक्त कष्ट निवारक भगवान शिव की आराधना विभिन्न रूप से कर रहे हैं।

भारतीय संस्कृति में सावन मास में भगवान शिव की आराधना का अद्भुत महत्व है। शिवजी को श्रवण मास का देवता कहां जाता है। उन्होंने लोकमंगल के लिए समुद्र मंथन से निकला गरल पान किया था। इसी उपलक्ष को देखते हुए गुगा जाहरवीर मंदिर में सोमवार 31 अगस्त को हर वर्ष की भांति भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि सभी भक्तजन इस दिन सावन माह का प्रसाद ग्रहण करें और अपनी सहभागिता जरूर निश्चित करें पुजारी ने कहा की शिव की भक्ति भावना की प्रधानता है, शिव के गुणों को जीवन में उतारना ही सच्ची भक्ति है। जीवन में उनकी भांति परोपकार, त्याग, सहनशीलता से भरे गुणों का समावेश होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *