राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में पीजीडीसीए के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू
दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा ) राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में सेल्फ फाइनैंस के अंतर्गत सत्र 2023-24 हेतु पीजीडीसीए की 20 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। प्राचार्य प्रो रितु जसवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है ।उक्त दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर दाखिले प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
