February 25, 2026

सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक कर रहे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार

विभाग के कलाकार लोकगीत के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश
हिसार,
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सूचीबद्घ एवं भजन पार्टी कलाकार सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ आमजन को सामाजिक कुरीतियों व बुराईयों के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।
इसी कड़ी में गांव खरकड़ा, भाटौल रांगड़ान, भोजराज तथा कोथ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक व अन्य लोक कलाओं के माध्यम से कलाकारों ने आमजन से समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला उद्यमिता योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सशक्तिकरण योजनाओं सहित जल संरक्षण, पौधारोपण एवं स्वच्छता बारे लोक गायन शैली से महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *