February 25, 2026

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सबसे पहले गरीब का अधिकार: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सबसे पहले गरीब का अधिकार है। केंद्र व हरियाणा सरकार ने अपने साढ़े 8 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति की सेवा के साथ विकास के अनेक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिला में अटेली विधानसभा क्षेत्र के कनीना कस्बे की अनाजमंडी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कनीना अनाज मंडी परिसर से 11 करोड़ 16 लाख 88 हजार रुपए की लागत से तैयार 6 सड़कों का उदघाटन किया। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की सोच है कि विकास के साथ-साथ हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायें ताकि राष्ट्र का विकास हो और विश्व की तरक्की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *