March 12, 2026

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में 5 नक्सलियों की मौत

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ के जंगलों में हो रही है। सुबह से ही इस इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। उसी के बाद आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही नक्सलवाद को खत्म किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *