February 18, 2026

22 फरवरी को महाविद्यालय कालका में 38 वां दीक्षांत समारोह

राजकीय महाविद्यालय कालका में 38वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2025 (शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। सत्र 2020-2021, 2021- 2022 के स्नातक , 2021-2022, 2022- 2023 के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि अनिवार्य रिहर्सल के लिए 22 फरवरी 2025 (शनिवार) को प्रातः 8:00 बजे महाविद्यालय ऑडिटोरियम में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी लगाए। रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 38 वां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका मलिक,आईएएस निदेशक, महिला एवं बाल विकास हरियाणा रहेगी। दीक्षांत समारोह में लड़कों के लिए ड्रेस कोड सफेद कुर्ता/ शर्ट, सफेद पतलून, सफेद धोती /पजामा काले रंग के जूते है । लड़कियों का ड्रेस कोड क्रीम रंग की साड़ी या सफेद पोशाक, काले रंग की सैंडल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *