March 12, 2026

नासिक के मिलिट्री कैंप में फायरिंग अभ्यास करते वक्त गोले के फटने से 2 अग्निवीर शहीद

पुणे : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। नासिक में स्थित आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग अभ्यास के दौरान दो अग्निवीर शहीद हुए हैं। जानकारी के अनुसार फील्ड गन से निकले गोले के फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त पर हुआ जब अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी। तभी एक गोला फट गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल हो गए और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *