February 24, 2026

अब अंतरिक्ष से सीमाओं के पार तक की हर हरकत पर रहेगी नजर

कैबिनेट समिति ने (SBS-III) के तीसरे चरण को दी मंजूरी

नई दिल्ली: अंतरिक्ष से भारत की निगरानी प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने अंतरिक्ष आधारित निगरानी (SBS-III) के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इसके तहत निचली पृथ्वी और भूस्थिर कक्षाओं में जासूसी उपग्रहों का एक बड़ा समूह लॉन्च किया जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक “सीसीएस ने सोमवार को एसबीएस-III परियोजना के तहत 52 उपग्रहों को लॉन्च करने की मंजूरी दे दी, जिसकी लागत करीब 27,000 करोड़ रुपये होगी। भारत ने पहले ही SBS कार्यक्रम के तहत कई जासूसी या पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों को लॉन्च किया है जैसे कि रिसैट, कार्टोसैट और जीसैट-7 श्रृंखला के सैटेलाइट हैं। SBS-1 को पहली बार 2001 में वाजपेयी शासन के दौरान मंजूरी दी गई थी जिसके तहत चार निगरानी उपग्रह लॉन्च किए गए थे।

इसके बाद, 2013 में दूसरे चरण के तहत छह ऐसे सैटेलाइट लॉन्च किए गए। 50 से अधिक उपग्रह, जिन्हें पांच वर्षों में लॉन्च किए जाने की संभावना है। भारत में ‘आसमान में नजर रखने वाली आंखों’ की संख्या में वृद्धि करेंगे, जिससे भारत की भूमि और समुद्री सीमाओं की अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली को बल मिलेगा। सैटेलाइट का नया बेड़ा AI पर आधारित होगा जो पृथ्वी पर “भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अंतरिक्ष में एक-दूसरे के साथ बातचीत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *