February 21, 2026

जोमैटो के सीईओ ने मैक्सिकन एंटरप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज़ से गुपचुप शादी कर ली

नई दिल्ली ,जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन एंटरप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज़ से गुपचुप शादी कर ली है। ग्रेसिया मुनोज़ एक माडल हैं और अपने लग्जरी प्रोडक्टस के लिए स्टार्टअप भी कर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज़ फरवरी में ही अपने हनीमून से लौटे थे।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मुनोज ने लिखा उनका जन्म मैक्सिको में हुआ था और अब वह भारत में अपने घर पर हैं। यह दीपिंदर गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात आईआईटी-दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। जनवरी में, मुनोज़ ने अपने “दिल्ली दर्शन” की तस्वीरें भी शेयर की थीं। मुनोज़ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे नए घर में मेरे नए जीवन की झलकियाँ,” जिसमें वह लाल किले जैसे राष्ट्रीय राजधानी के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों का दौरा करती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *