February 19, 2026

अनाथ लड़कियों को बेटी कहने पर भड़के जाकिर नाइक ने मंच छोड़कर ; कहा- ये शादी के लायक,

नई दिल्ली – पाकिस्तान के दौरे पर गए इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक अनाथ लड़कियों को बेटी बुलाने पर नाराज हो गया और तुरंत मंच छोड़कर बाहर चला गया। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, जाकिर को पाकिस्तान स्वीट होम नाम के एनजीओ की ओर से एक कार्यक्रम में बुलाया गया। इस कार्यक्रम में उसे अनाथ लड़कियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करना था, लेकिन जैसे ही लड़कियों को मंच पर सम्मान के लिए बुलाया गया, वह वहां से नाराज होकर चला गया। कथित रूप से उसे लड़कियों को बेटी बुलाए जाने पर आपत्ति थी। ब्रिटेन में रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इम्तियाज महमूद ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान में जाकिर नाइक एक अनाथालय में था। जब छोटी अनाथ लड़कियों को शील्ड लेने के लिए मंच पर बुलाया गया तो वह शील्ड दिए बिना ही मंच से चला गया।’ उन्होंने लिखा, ‘उसका (जाकिर का) तर्क है कि ये छोटी लड़कियां विवाह योग्य उम्र की हैं, इसलिए मुस्लिम पुरुषों को उनसे संबंध नहीं रखना चाहिए। मोहम्मद ने 6 साल की लड़की से शादी की है। इसलिए ये छोटी लड़कियां उसके लिए विवाह योग्य उम्र की हैं।’

एनआईए की ओर से वांटेड घोषित किए गए जाकिर नाइक को इसके बाद मंच छोड़कर तुरंत वहां से जाते हुए देखा गया, जिससे वहां मौजूद लोग और लड़कियां उसे हैरान होकर देखती रहीं। भारत सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि भारतीय न्याय से भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है। यह निराशाजनक और निंदनीय है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है।’ गौरतलब है कि भारत से भागने के बाद से जाकिर मलेशिया में रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *