पीएम मोदी के जन्म दिवस पर बंगाणा में युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर
76 लोगों ने किया रक्तदान
अजय कुमार,बंगाणा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा एवम भाजपा मण्डल कुटलैहड़ ने बंगाणा पँचायत घर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवम पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शशि राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और इसमें लगभग 76 लोगो ने रक्तदान किया है। सभी रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र, फल व जूस वितरण किया गया। भाजपा के उपाध्यक्ष एवम पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के रक्तदान शिविर पर शिरकत करने पर उन्हें समानित भी किया। युवा मोर्चा सदस्यों का कहना है। कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश बुलन्दियों तक पहुंचा है। आज भारत देश का डंका पूरी दुनिया मे बज रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का हर नागरिक यह गर्व महसूस कर रहा है कि वह उस देश के वासी है जिस देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा कि 6 माह बाद लोक सभा चुनाव है और देश के हर व्यक्ति ने यह तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रचंड बहुमत से लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता की कुर्सी पर बैठाकर इतिहास बनाएंगे। भारत को और ज्यादा पावरफुल बनाकर उन्हें यह सबक देंगे जिन्हें भारत माता और जय श्री राम के नारों से नफरत है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भारी बढ़त दिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवम पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कँवर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देबराज शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र रिंकू, शशि राणा ,पँचायत प्रधान दीपांकर सिंह कँवर , अभय राणा, अजय राणा, मदन लाल, मन्नू बांका, दीपक राणा, बिपन राणा हटली , साहिल राणा, रोहित ठाकुर, रवि कुमार , शेखर राणा, मन्नू पटियाल, सौरभ राणा जितेंद्र कुमार के अलावा सैंकड़ो युवा मोर्चा के सदस्य एवम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
