February 19, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी के युवा नेता को गोलियों से भूना, मौत

अमृतसर- पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के एक नेता को गोली मारे जाने की बड़ी खबर सामने आई है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवंडी मोहर सिंह के ‘आम आदमी पार्टी’ से जुड़े युवा नेता राजविंदर सिंह को गांव ठक्करपुरा के पास रास्ते में रोक कर गोलियां मारी गईं। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय से अपनी कार से गांव लौटते समय ये हमला हुआ। इस हमले में राजविंदर सिंह के एक साथी को भी गोली लगी है। राजविंदर सिंह को गंभीर हालत में पट्टी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन हमलावर आए। जिन्होंने पहले रास्ते में राजविंदर सिंह से हाथ मिलाया और फिर उन पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने अपने चेहरे नहीं ढके थे, और वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार होने में सफल हो गए। राजविंदर सिंह शादीशुदा थे और उनकी एक छोटी बच्ची है।

यह भी खबर है कि राजविंदर सिंह का गांव तलवंडी मोहर सिंह पंचायत चुनावों में एस.सी. कैटेगरी के लिए आरक्षित था, लेकिन राजविंदर सिंह की सक्रिय भूमिका के कारण ही गांव में एक दलित महिला को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *