कम नहीं हो रहा आपका वजन? अपनाएं ये तरीके
आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक काफी आम समस्या है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई ऐसे देश हैं जहां के लोग बढ़े हुए वजन की समस्या से जूझ रहे हैं। अक्सर जब हमारा वजन बढ़ जाता है तो ऐसे में इसे कम करने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। कोई जिम जाने लगता है तो कोई अपने डायट का ख्याल रखने लगता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए दवाईयों की मदद लेने लगते हैं। जब आपके शरीर में चर्बी जमनी शुरू होती है तो यह सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगती है बल्कि मोटापे की वजह से आपको कई तरह की बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ जाता है।यह लेख उन लोगों के लिए काफी काम का है जो लाख कोशिशों के बावजूद भी अपने बढ़े हुए वजन को कम नहीं कर पा रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने वजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सुबह उठकर पीएं गुनगुना पानी: अगर आपका वजन काफी बढ़ा हुआ है और आप इसे कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। जब आप गर्म पानी का सेवन करते है तो इससे आपका मेटाबोलिज्म फास्ट हो जाता है। केवल यहीं नहीं, गर्म पानी के सेवन से आपका शरीर अंदर से साफ भी हो जाता है। बता दें जब आपका मेटाबोलिज्म फास्ट होता है तो आपको अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है। आप अगर चाहें तो इस गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं, बशर्ते शहर असली हो।
सुबह का नाश्ता सबसे जरुरी: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सुबह के नाश्ते को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि आपके सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर हो। आपको अपने डायट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद हों। केवल यहीं नहीं, आपको अपने डायट में फाइबर और हैल्दी फैट्स को भी शामिल करना चाहिए। वहीं, वजन को कम करने के लिए आपको फ्राइड चीजों का सेवन कम करना चाहिए और जंक और शुगर लोडेड चीजों का भी सेवन करने से बचना चाहिए।
फल और सलाद का सेवन बढ़ाएं: वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा मददगार है कच्चे पदार्थ,यानी फल और सलाद। फल सलाद हमारे शरीर की मूल जरूरत होते है। भोजन करने से पहले जितना हो सके फल और सलाद खाएं। इससे वजन तेजी से गिरता ही नहीं बल्कि आपके चेहरे की चमक बढ़ती है और शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति का भी विकास होता है।
