February 20, 2026

आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता में युवा गायकों को मिलेगा मंच

विजेता को 50,000 और उपविजेता को 31000 तथा तृतीय पुरस्कार में मिलेंगे 21000 रुपये

हमीरपुर 20 फरवरी। सुजानपुर में पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में इस बार जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा गायकों के लिए ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
इसके विजेता गायक को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता को 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले गायक को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 से 35 वर्ष तक के गायक भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु 23 से 25 फरवरी तक हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जा रहे हैं। 23-24 को जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे और 25 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। इन्हीं ऑडिशन्स के साथ ही ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग भी होगी। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।
एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *