February 16, 2026

मुच्छाली प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को सिखाया योग

अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के मुच्छाली प्राथमिक पाठशाला में वीरवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों को योग सिखाया गया। योग इंस्ट्रक्टर शिखा शर्मा ने बताया की किस प्रकार योग के माध्यम से बच्चे स्वस्थ रह सकते हैं। उन्हें अनुलोम विलोम, शांति पाठ, समेत योग के गुर सिखाए गए। इस मौके पर स्कूल अध्यापिका कमलेश कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।योग शिक्षक ने इन बच्चों को निरंतर प्रक्रिया करने के लिए प्रेरित किया कि योग के माध्यम से शरीर को किस प्रकार स्वस्थ बनाया जा सकता है। बच्चों को संकल्प करवाया कि प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग करें और स्वस्थ जीवन जिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *